महात्मा रामचंद्र महाराज का जन्मोत्सव मनाया
जयपुर| सहजमार्ग साधना के आदि गुरु महात्मा रामचंद्र महाराज का 144वां अवतरण दिवस बसंत पंचमी, शुक्रवार को अजमेर रोड पर रामचंद्रपुरा स्थित जोनल आश्रम में मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 9 बजे ध्यान शिविर आयोजित किया गया। दिन में यहां हार्टफुलनेस मेडिटेशन पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर हुए आयोजनों में जयपुर एवं आसपास के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।