शहर में कल लगेंगे आठ जगह रक्तदान शिविर
जयपुर| अखिलभारतीय खंडेलवाल वैश्य युवा जागृति संघ की ओर से रविवार को शहर में आठ जगह रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। महामंत्री नरेश कुमार बंब ने बताया कि शिविर सुबह 9.00 से दोपहर 2.00 बजे तक बद्रिकाश्रम, 52 फुट हनुमान मंदिर, आगरा रोड, खंडेलवाल सेवा सदन, जनता कालोनी, खण्डेलवाल स्कूल, हीदा की मोरी, रामगंज, प्रदीप रावत मैमोरियल अस्पताल, गोविंद देवजी मंदिर के सामने, खंडेलवाल कॉलेज, शास्त्री नगर, विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल भवन, वीकेआई एरिया, श्रीरामशिव हनुमान मंदिर, निर्माण नगर, राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, त्रिवेणी नगर में लगाए जाएंगे। शिविरों की देखरेख के लिए संस्था के अध्यक्ष हरिशंकर कूलवाल ने राजेन्द्र कुमार धामाणी को मुख्य संयोजक बनाया है। इसके लिए प्रत्येक शिविर का एक संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके लिए 50 टीमों का गठन किया गया है।