पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भिवाड़ी में बनेगा देश का पहला एमएसएमई टेक्नोलाॅजी सेंटर

भिवाड़ी में बनेगा देश का पहला एमएसएमई टेक्नोलाॅजी सेंटर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| देशमें स्थापित होने वाले 15 नए टेक्नोलाॅजी सेंटर्स में पहले एमएसएमई टेक्नोलाॅजी सेंटर की आधारशिला शुक्रवार को भिवाड़ी स्थित पथरेड़ी में रखी गई।

इसका भूमि पूजन एमएसएमई मंत्र कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया। यह टेक्नोलाॅजी सेंटर एमएसएमई मंत्रालय के टेक्नोलॉजी सेंटर सिस्टम्स प्रोग्राम (टीसीएसपी) के तहत स्थापित किया जा रहा है। इस परियोजना की लागत 200 करोड़ है। यह जनरल इंजीनियरिंग टेक्नोलाॅजी सेंटर होगा जो ऑटो क्षेत्र पर केंद्रित होगा।

भिवाड़ी एवं इसके समीप के क्षेत्र में होंडा कार्स, होंडा मोटरसाइकिल एवं स्कूटर, हीरो मोटोकॉर्प, अशोक लीलैंड, टैफे और इनकी अनेक सहायक कंपनियां कार्यरत हैं। मिश्र ने बताया कि उनके मंत्रालय ने प्रदेश के 33 जिलों में इन्क्यूबेशन सेंटर्स प्रदान करने के लिए काम शुरू कर दिया है। शुरू होने के बाद यह टेक्नोलाॅजी सेंटर राज्य की एमएसएमई इकाइयों को टूल रूम सुविधाएं प्रदान करेगा।

एमएसएमई उद्यमों को महत्वपूर्ण टूलिंग साल्यूशंस प्रदान करने के अतिरिक्त इस टेक्नोलाॅजी सेंटर द्वारा आॅटो एवं जनरल इंजीनियरिंग पर केन्द्रित विभिन्न पाठ्यक्रमों में व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों में टूल मेकिंग, मेटल कटिंग, मेंटीनेंस, कम्प्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मैन्यूफैक्चरिंग, कंप्यूटर एडेड डिजाइन (सीएडी)/कम्प्यूटर एडेड मैन्यूफैक्चरिंग (सीएएम), एडवांस वेल्डिंग एवं इंडस्ट्रियल प्रोसेस आॅटोमेशन शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...