पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंटरनेशनल रनिंग अवॉर्ड से सम्मानित हुए देश के 7 रनर्स

इंटरनेशनल रनिंग अवॉर्ड से सम्मानित हुए देश के 7 रनर्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } 14फरवरी को संस्कृति युवा संस्था तथा वर्ल्ड ट्रेड पार्क की ओर से आयोजित होने वाली एयू जयपुर मैराथन पावर्ड बाय दैनिक भास्कर के लिए शुक्रवार को यूथ हॉस्टल में मैराथन महोत्सव की शुरुआत की गई। इस मैराथन हेल्थ एंड लाइफ स्टाइल फेस्टिवल में प्रोफेशनल रनर्स ने अपने अनुभव शेयर करते हुए रनिंग टिप्स दिए। मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर इंटरनेशनल एथलीट सपना पूनिया, एशियन गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट डाॅ. सुनीता गोदारा, 12 बार के आयरनमैन कौस्तुभ राडकर, कोटा के रनर कोच अजय सेठी, जयपुर के रनर रवि गोयनका, 24 घंटे ट्रेड मील रनिंग रिकॉर्ड होल्डर ब्रिज शर्मा को इंटरनेशनल रनिंग अवॉर्ड दिए गए।

फेस्टिवल में शनिवार शाम 5 बजे पास्ता पार्टी होगी। इसमें इंटरनेशनल और नेशनल एथलीट्स के साथ ही एक्टर गुरमीत चौधरी और कई स्टार कास्ट मौजूद रहेंगे। मैराथन आयोजक पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि पास्ता पार्टी में सभी रनर्स रनिंग एक्सपीरियंस और चुनौतियां के बारे में बताएंगे। इस अवसर पर एक अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया जाएगा।

आजभी मिलेंगे मैराथन किट

एयूजयपुर मैराथन पावर्ड बाय दैनिक भास्कर के लिए ऑनलाइन और आॅफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले रनर्स को शनिवार को भी यूथ हॉस्टल में कैटेगरीज के अनुसार बिब नंबर, गुड़ी बैग, टी-शर्ट दिए जाएंगे। इस बीच रनर्स ने रविवार को दौड़ने की तैयारी कर ली है।

खबरें और भी हैं...