पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईकोर्ट ने एसीबी से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब

हाईकोर्ट ने एसीबी से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर/जोधपुर. राजस्थानहाईकोर्ट ने महाघूस कांड के आरोपी पंकज गहलोत की जमानत याचिका की सुनवाई करते हुए इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से सभी कार्यवाही अनुसंधान नियमानुसार पूर्ण रूप से किया गया है तथा किसी तथ्य को नहीं छिपाया गया है, यह जवाब शपथ पत्र के साथ मांगा है। इस मामले में अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी। आईओ यूनिट मेंबर भारतसिंह सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित थे। उन्होंने कोर्ट को बताया कि उनके द्वारा उपरोक्त बिंदुओं पर अनुसंधान सामग्री का अध्ययन नहीं किया गया है या उपरोक्त समस्त कार्यवाही मंत्रालय स्तर उच्चाधिकारी स्तर पर ही हुई है। उन्होंने इस संबंध में समुचित जवाब देने के लिए विभाग को समय पेश करने की मोहलत मांगी।







इन बिंदुओं पर तथ्यात्मक स्थिति स्पष्टीकरण मांगा

. अभियुक्त गण की अपराध में लिप्तता का आरोप शेर खां की माइंस तक ही सीमित है अथवा पूर्व में माइनिंग विभाग संबंधित मंत्रालय तथा संबंधित अधिकारी द्वारा 1 नवंबर 2014 से 12 जनवरी 2015 तक विभाग द्वारा 69 पूर्वेक्षण अनुज्ञा पत्र स्वीकृत करने एवं 669 खनन पट्टा आवंटन के लिए मंशा पत्र से संबंधित अनियमितता अपराध से संबंधित है या नहीं?

. यदि वर्तमान आरोप पत्र में इन माइंस के आरोप की लिप्तता अपराधीगण से है तो इस संबंध में अनुसंधान के दौरान समस्त जारी पट्टों उससे संबंधित पत्रावली के दस्तावेज प्राप्त कर अनुसंधान किया गया है या नहीं? अगर किया गया है तो इस संबंध में सामग्री को आरोप पत्र का भाग बनाया गया है या नहीं?

. आरोपी अशोक सिंघवी के कार्यालय के बेसिक नंबर से संजय सेठी के मोबाइल नंबर पर 31 जुलाई 2015 को भेड़ गांव में 17 बीघा जमीन की रजिस्ट्री होने 17 बीघा जमीन की रजिस्ट्री बाकी होने के उद्देश्य से वार्ता के क्रम में अनुसंधान किया गया है अथवा नहीं?

. अशोक सिंघवी संजय सेठी के मध्य भूगर्भ विभाग की वार्ता से संबंधित जो तथ्यात्मक स्थिति प्रस्तुत की गई है, उस क्रम में आरोप माने हैं या नहींω यदि माने है तो इससे संबंधित अनुसंधान सामग्री पत्रावली के साथ संलग्न की गई है या नहीं?

. पूर्व में आवंटित 738 माइंस के पट्टे जारी करने के क्रम में अंतिम निर्णय किन-किन मंत्रालयों से हुआ एवं पट्टे के क्रम में आदेश जारी करने के बाबत किन-किन की भूमिका क्या-क्या रही, इस संबंध में तथ्यात्मक स्थिति एकत्रित की गई।

. अभियुक्त शेर खां की माइंस के निरस्तीकरण करने कारण बताओ नोटिस जारी करने के कितने दिन के पश्चात राजस्थान हाईकोर्ट में केवियट प्रस्तुत करने की कार्यवाही प्रारंभ की गई किसके आदेश से तथा केवियट में क्या परिणाम रहा।

. माइंस के क्रम में सबसे पहले शिकायत जिस व्यक्ति के द्वारा किया जाना बताया गया है, उसकी पहचान के संबंध में पुष्टि की गई या नहीं?

. शेर खां अन्य की माइंस को बंद करने के प्लान बंद होने के पश्चात पुन: चालू करने के क्रम में राशि की मांग के संबंध में वार्ता संजय सेठी द्वारा अशोक सिंघवी से किए जाने के बाबत उपलब्ध तथ्यात्मक स्थिति की सबसे पहले सरकार या विभाग को कब जानकारी हुई?

. मोबाइल नंबर 9828415275 किस व्यक्ति के नाम से है और उसको कौन उपयोग में ले रहा था एवं उससे किस फोन पर वार्ता हुई, उसे रिकॉर्ड किया गया या नहीं?

. अशोक सिंघवी के बेसिक नंबर तथा पीबीएक्स नंबर से वार्ता अन्य अभियुक्त गण के मोबाइल पर होने के बाबत संलग्न तथ्यात्मक स्थिति की रोशनी में वार्ता को रिकॉर्ड करने के क्रम में उपरोक्त टेलीफोन नंबर के बाबत संबंधित सक्षम अधिकारी से अनुमति ली गई या नहीं? यदि ली गई तो किस अवधि से किस अवधि तक प्रभावी थी?

खबरें और भी हैं...