10 लाख के जेवर और 6 लाख रुपए चुरा ले गए चोर
क्राइम रिपोर्टर. जयपुर. बेटीको शादी में देने के जेवरों को सुरक्षा के चलते शुक्रवार रात घर पर रख गार्डन में शादी समारोह मेे चले गए, लेकिन किसी ने रैकी कर घर से भी 10 लाख रुपए कीमत के जेवर 6 लाख रुपए चुरा ले गए। घटना हसनपुरा के शांति नगर में हुई। घर से बेटी की विदाई करने के लिए परिवार शनिवार सुबह पांच बजे अपने घर शांति नगर लौटे तब घटना का पता चला। इसके बाद सदर थाने को घटना की सूचना दी गई। फिगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। वारदात कृष्ण दत्त शर्मा के घर में हुई। उनकी बेटी की शुक्रवार को मानसरोवर स्थित गुलाब वाटिका में शादी थी। परिवार ने तय किया था कि घर से जेवर-नकदी देकर विदाई की जाएगी। वे शनिवार सुबह पांच बजे घर पर आए तो दरवाजे खुले मिले। घर में अलमारियों का सामान फर्श पर पड़ा था। सामान चेक करने पर नकदी जेवर गायब मिले।
घटना के बाद परिवार के होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने मिलकर बेटी को विदा किया और पुलिस में मामला दर्ज करवाया।