विमल को 19वीं बार एमडीआरटी पात्रता
जयपुर | एलआईसीएजेंट विमल सक्सेना 19वीं बार पूर्णकालीन एजेंट के रूप में पात्रता प्राप्त करने वाले राज्य के पहले एजेंट बन गए हैं। सक्सेना ने वर्ष 2015 में 19वीं बार एमडीआरटी (यूएसए) का लक्ष्य पूरा किया है। 30 वर्ष के पूर्णकालीन एजेंट के रूप में 19 बार पात्रता प्राप्त करने वाले वे राजस्थान के एकमात्र एजेंट हैं।
एम.डी.आर.टी. एजेंटों की 1932 की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है।