पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टैंकरों का हाइड्रेंट बंद किया

टैंकरों का हाइड्रेंट बंद किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के खोनागोरियान क्षेत्र में सभी कॉलोनियों को बीसलपुर योजना से पानी देने की मांग को शनिवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पंप हाउस पर प्रदर्शन किया इसके साथ ही हाइड्रेंट को बंद कर टैंकर रोक दिए। इससे सैकड़ों घरों में शनिवार को पीने का पानी भी नहीं पहुंच सका। लोगों को प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीदना पड़ा। बाद में बगरू विधायक कैलाश वर्मा ने लोगों को 7 दिन में पेयजल योजना का सर्वे कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही लोग शांत हुए। खोनागोरियान क्षेत्र के वार्ड 49 50 के सैकड़ों लोग पार्षद मोहन मीणा को साथ लेकर शनिवार को एकत्रित होकर जलदाय विभाग के पंप हाउस परिसर में पहुंच गए तथा प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने हाइड्रेंट बंद करवाकर टैंकर भी रुकवा दिए। सूचना मिलने पर जलदाय विभाग पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जलदाय विभाग के एडिशनल चीफ इंजीनियर अशोक गर्ग अधीक्षण अभियंता (प्रोजेक्ट) सतीश जैन, एक्सईएन निशा शर्मा अनिल शर्मा ने लोगों से समझाइश की।

लोगों की मांग पर विधायक कैलाश वर्मा मौके पर पहुंचे। विधायक ने 7 दिन मेंं क्षेत्र के पुराने गांव, ढाणियों कॉलोनियों का सर्वे करवाने का आश्वासन दिया। इसके लिए 11 सदस्यों की टीम बनाने के लिए भी कहा। ताकि काम जल्दी हो सके। पार्षद मोहनलाल मीणा युवक कांग्रेस (बगरू) के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि अधिकारियों ने पूरे इलाके में 80 पीवीसी टंकियां रखने टैंकरों से पानी सप्लाई के लिए कहा है। यदि वादे पर खरे नहीं उतरे तो प्रदर्शन करेंगे। गर्मियों में पूरे क्षेत्र में टैंकरों के जरिए पेयजल सप्लाई का आश्वासन दिया।

यह है मामला : खोनागोरियानमें 200 से ज्यादा कॉलोनियां हैं। इनमें प्राइवेट ट्यूबवेल सरकारी टैंकरों से पेयजल सप्लाई होती है। लोगों की मांग के बाद खोनागोरियान क्षेत्र के लिए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करवाया गया। लेकिन इस प्रोजेक्ट के तहत केवल जेडीए से अप्रूव्ड 42 कॉलोनियों के घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे। वहीं क्षेत्र के बीच में स्थित 150 से ज्यादा अनएप्रूव्ड कॉलोनियों के चौराहे पर सार्वजनिक नल लगाए हैं। जलदाय विभाग, जेडीए प्राइवेट हाउसिंग सोसाइटियों की लापरवाही के कारण 25 हजार से ज्यादा आबादी की 150 से ज्यादा कॉलोनियों को बीसलपुर योजना से पानी नहीं मिल पाएगा, जबकि उनके आसपास की कॉलोनियों में घर तक पेयजल सप्लाई होगा। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है।

खबरें और भी हैं...