पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हसनपुरा में 4 दिन से दूषित पानी सप्लाई, नहीं हो रही है सुनवाई

हसनपुरा में 4 दिन से दूषित पानी सप्लाई, नहीं हो रही है सुनवाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| हसनपुराइलाके में लोगों को पेयजल किल्लत के साथ ही दूषित पानी की समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है। हसनपुरा-ए के बलाई बस्ती, धानका बस्ती, भैंरुजी का मंदिर रामदेव मंदिर सहित आसपास के इलाके में शनिवार को बदबूदार पानी की सप्लाई हुई। लोगों ने 3 दिन पहले विभाग के अधीक्षण अभियंता अनुराग प्रसाद एक्सईएन केशव श्रीवास्तव से भी इसकी शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में लोगों को प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। दूषित पानी पीने के कारण बच्चे उल्टी-दस्त से बीमार हुए हैं।

शहर के हसनपुरा इलाके में जर्जर पुरानी पाइपलाइनें सीवर चैंबरों से गुजर रही हैं। विभाग ने कई बार पाइपलाइन भी बदलवा दी, लेकिन इंजीनियरों की मॉनिटरिंग नहीं होने के कारण पाइपलाइन ढंग से नहीं डाली गई। ऐसे मेंं यहां आए दिन दूषित पानी की सप्लाई होती है।



अब क्षेत्र के लोगों को चार दिन से दूषित पानी से जूझना पड़ रहा है। पिछले दो दिन से नलों में मटमैले रंग के दूषित पानी की मात्रा बढ़ गई है। लोगों ने विभाग के एईएन एक्सईएन को कई बार शिकायत की, लेकिन उन्होंने सिस्टम में सुधार के लिए कोई काम नहीं करवाया, इससे लोगों में आक्रोश है। लोगों ने रविवार तक पेयजल सप्लाई में सुधार नहीं होने पर गांधीनगर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

स्थानीय निवासियों हरिनारायण निर्वाण ललित देवंदा का कहना है कि क्षेत्र में सीवर चैंबर लाइनें भी जाम है। ऐसे में पानी की पाइपलाइनों में सीवर की गंदगी का पानी सप्लाई हो रहा है। लोगों की टंकियों में गंदा पानी जा चुका है। कॉल सेंटर चौकी पर शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद सुधार नहीं हुआ है। वहीं जलदाय विभाग के सहायक अभियंता दीपक शर्मा का कहना है कि दूषित पानी को लेकर विभाग के पास कोई शिकायत नहीं आई है। प्रभावित क्षेत्र में मंगलवार को पेयजल सप्लाई के दौरान पानी की जांच करवा ली जाएगी।

खबरें और भी हैं...