टैंकर पलटा, गैस रिसाव से हड़कंप, देर रात तक जाम रहा जयपुर-दिल्ली हाइवे
जयपुर/कोटपूतली. दिल्ली-जयपुरहाइवे की दिल्ली लेन पर शनिवार देर शाम ज्वलनशील प्रोपेन गैस के भरे टैंकर के पलट जाने उससे हो रहे गैस रिसाव से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए ट्रैफिक डाइवर्ट किया। गुजरात के जामनगर से आया यह गैस से भरा टैंकर हरियाणा के बावल शहर जा रहा था कि पनियाला फ्लाईओवर से पहले तूड़ी से भरे एक ट्रक द्वारा अचानक साइड दबा लिए जाने से टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें से गैस के रिसाव से अफरा तफरी की हालत बन गई।
टैंकर चालक सोनू ने अधिकारियों को बताया कि प्रोपेन गैस का रिसाव होने पर 4 किलोमीटर के क्षेत्र में आग लगने हवा जहरीली होने का खतरा पनप जाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाइवे के दोनों ओर 5-5 किलोमीटर दूर ही यातायात को रुकवा दिया। साथ ही ग्रासिम फैक्ट्री से फायर ब्रिगेड फायर तकनीकी टीम अन्य का भी सहयोग लिया। गनीमत यह रही कि प्रोपेन गैस के भारी होने से रिसाव कम हुआ एवं आग भी नहीं लगी। देर रात तक हाइवे पर कई किलोमीटर लंब जाम लगा रहा।
पुिलस ने बताया कि एहतियात के तौर पर टैंकर को खेत में खडा करवाया गया है। तकनीकी टीम आने के बाद ही कुछ कहना संभव हाे पाएगा।