प्रैक्टिकल परीक्षाएं अब 20 से होंगी
जयपुर| राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उच्च माध्यमिक 2016 के नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजन की अंतिम तिथि 16 फरवरी से बढ़ाकर 20 फरवरी कर दी है। इस तिथि तक सभी विद्यालय-परीक्षक परीक्षा की तिथि तय कर परीक्षाएं आवश्यक रूप से संपादित करवाएं। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि उच्च माध्यमिक 2016 के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 16 फरवरी से 22 फरवरी तक निर्धारित केंद्रों पर होगी। संबंधित परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र उनके आवेदित पते पर डाक से भिजवा दिए गए है। यदि परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हुआ हैं, वे www.rajeduboard.nic.in से जिला, नाम, पिता का नाम नामांकन दर्ज कर केंद्र परीक्षा तिथि की जानकारी ले सकते हैं।