कई इलाकों में बूंदाबांदी, तेज हवाओं से तापमान िगरा, अब बढ़ेगी सर्दी
हल्कीबूंदाबांदी और सर्द हवाओं ने शनिवार को मौसम का मिजाज पलट दिया। दिन में तापमान स्थिर रहा, लेकिन शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई। इससे पहले शुक्रवार की रात भी तापमान में गिरावट आई, जबकि पिछले चार दिन से तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी थी। उधर, जैसलमेर में रात का तापमान 2.4 डिग्री गिर गया और प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में रात के तापमान में गिरावट होगी, लेकिन दिन के तापमान में स्थिर बना रहेगा। सर्द हवाओं से माहौल में ठंडक रहेगी।
जयपुर में पिछले चार दिन से रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। जहां 9 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया था, वह बढ़ते हुए 12 फरवरी तक 12.8 डिग्री तक पहुंच गया। शनिवार को उसमें 0.8 डिग्री की गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। उधर शाम के समय शहर के विद्याधर नगर, झोटवाड़ा आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हुई, उसके बाद शहर में ठंडी हवाओं ने डेरा डाला और ठिठुरन बढ़ गई। शाम 6 बजे जहां हवा की रफ्तार 4 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई थी, वह 7.30 बजे बाद बढ़कर 16 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई। उधर दिन का तापमान पिछले चार दिन से स्थिरता बना हुआ है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले लगातार तीन दिन तापमान 27 डिग्री से नहीं हिला।
कहां गिरा तापमान
प्रदेशमें सर्वाधिक चूरू में दिन का तापमान 3.1 डिग्री गिरा और वहां अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। अजमेर में दिन के तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट आई, बीकानेर में यह गिरावट 2.4, जोधपुर में 2.2 और कोटा बाड़मेर में 1.6 डिग्री रही। रात के तापमान में सर्वाधिक गिरावट जैसलमेर में 2.4 डिग्री की रही, जिससे वहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। माउंट आबू में रात का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री गिरकर 5 डिग्री पर रहा, बीकानेर में 1.2, जोधपुर में 0.8, बाड़मेर में 0.9, उदयपुर में 0.2 डिग्री की गिरावट हुई।
12.0
12.8
9.2
13 फरवरी
12 फरवरी
9 फरवरी
अगले एक-दिन बढ़ सकती है सर्दी
मौसमविभाग के अनुसार रविवार के बाद सर्दी में मामूली बढ़ोतरी होगी, लेकिन वह ज्यादा दिन नहीं रहेगी। इस दौरान दिन का तापमान स्थिर रहेगा, जबकि एक से दो दिन न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट से थोड़ी ठंड बढ़ेगी। उसके बाद तापमान में बढ़ने लगेगा।