पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीकर लूट गिरोह के सरगना ने किया सरेंडर

सीकर- लूट गिरोह के सरगना ने किया सरेंडर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाचरियावास में 12 लाख से भरा एटीएम लूटने वाले गिरोह के सरगना पवन मीणा ने शनिवार को खंडेला थाने में सरेंडर कर दिया। उसके खिलाफ एटीएम लूट के 13 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि एटीएम तोड़ने वाले गिरोह के सरगना पवन मीणा की तलाश की जा रही थी। शनिवार दोपहर उसने खंडेला थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।



वह पहले से जयपुर जिले के प्रागपुरा अन्य इलाकों में हुई एटीएम लूट की 13 वारदातों में लिप्त रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुराने पैसों से कर रहा था ऐश, खत्म होते ही करने लगा वारदात

पवन मीणा जयपुर जिले में एटीएम लूट की कई वारदातें कर चुका था। उसके बाद से वह पकड़ा नहीं गया और अपने गांव आसपास के इलाकों में फरारी काटता रहा। कुछ समय से जयपुर पुलिस ने भी उसको ढूंढना बंद कर दिया था। ऐसे में वह पुरानी लूटों के पैसों से अय्याशी कर रहा था। कुछ दिन पहले पैसे खत्म हो गए तो फिर से वारदात करने लगा। सबसे पहले मूंडरू के हनुमान मंदिर से गदा चुराई। उसके पीछे मंशा थी कि 40 किलो चांदी की गदा है। जब पता चला कि गदा चांदी की नहीं है तो कुएं में डाल दिया। इसके बाद खाचरियावास में एटीएम लूट लिया। बड़ी बात यह भी है कि इतनी वारदातों में फरार होने के बाद भी कभी भी स्थानीय पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास नहीं किया। यहां वारदात होने के बाद पुलिस इसकी तलाशी में लगी थी।

कई बार देखा था खाचरियावास एटीएम, एक बार भी टोल से नहीं गुजरे

आरोपी पवन मीणा उसकी गैंग ने जयपुर के रेनवाल जोबनेर इलाके में कई वारदातें की थी। वे हमेशा खाटू दांता रूट से ही उधर जाते थे। ऐसे में इनको पता था कि खाचरियावास में एटीएम लगा है। इस रास्ते से कई बार आए लेकिन एक बार भी टोल से नहीं गुजरे जिससे इनकी गाड़ी सीसीटीवी में भी नहीं आई।



खबरें और भी हैं...