पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोक अदालत में निपटे 17 हजार से ज्यादा मुकदमे

लोक अदालत में निपटे 17 हजार से ज्यादा मुकदमे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लीगल रिपोर्टर. जयपुर. राजस्थानराज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से हाईकोर्ट सहित अधीनस्थ अदालतों में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामे से 17268 मुकदमों का निपटारा किया गया। इन मुकदमों में 44 करोड़ 89 लाख रु. के अवार्ड दिलवाए गए। लोक अदालत में ऋण वसूली, चेक बाउंस, एमएसीटी के मुकदमों को निपटारे के लिए रखा था। हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में 59 मुकदमे लोक अदालत में भेजे गए जिनमें से तीन मुकदमों का निपटारा हुआ, जबकि रोडवेज के 66 कर्मचारियों के विवादों को प्री लिटिगेशन के स्तर पर निपटाए गए।

प्राधिकरण के सदस्य सचिव सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि लोक अदालत में विवाद का निपटारा मौके पर हो जाता है और कोई फीस भी नहीं लगती बल्कि कोर्ट फीस भी वापस मिल जाती है।

खबरें और भी हैं...