पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिल्डिंगों में बेहतर प्लमबिंग के जरिए होगा जल संरक्षण

बिल्डिंगों में बेहतर प्लमबिंग के जरिए होगा जल संरक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
18 19 मार्च को आईपीए का सम्मेलन

जयपुर.अबघरों में पाइपलाइन नल की बेहतर प्लमबिंग (फिटिंग) के जरिए पानी की बचत (जल संरक्षण) की पहल की जाएगी। बिल्डिंगों में नल- पाइप टंकी की अच्छी फिटिंग की स्टैंडर्ड तय करने मापदंड बनाने के लिए इंडियन प्लमबिंग एसोसिएशन (आईपीए) का 21 वां सम्मेलन 18 19 मार्च को जयपुर में होगा। सम्मेलन में पानी बचाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही प्लमबिंग की ऑडिट को लेकर नियम बनाए जाएंगे। देशभर के प्लंबर, बिल्डिंग कंसल्टेंट, कॉन्ट्रेक्टर, आर्किटेक्ट, रियल एस्टेट व्यवसायी बिल्डर के साथ अन्य क्षेत्रों से जुडे़ विशेषज्ञ लोग शामिल होंगे। इंडियन प्लमबिंग एसोसिएशन (जयपुर चैप्टर) सुरेंद्र कुमार माथुर ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्लमबिंग आवास सेवा को बढ़ावा देने के लिए इस बार जल संरक्षण थीम पर राष्ट्रीय सम्मेलन किया जा रहा है। सम्मेलन में देशभर के 2400 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

सम्मेलन की प्रदर्शनी में पम्प, वाल्व, पाइप जोइंट्स, फायर फाइटिंग सिस्टम, ड्रेनेज सोल्यूशन स्वीमिंग पूल टेक्नोलॉजी के उत्पाद उपकरण प्रदर्शित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...