जयपुर | सैफखेलों में रजत पदक जीतने वाले वुशू खिलाड़ी मुकेश चौधरी शनिवार को जयपुर लौटे। मुकेश और कोच राजेश कुमार टेलर का राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया, मुख्य संरक्षक राजाराम मील, सचिव शिवकुमार, उपाध्यक्ष रामबिहारी पारीक सहित कई लोगों ने स्वागत किया।