प्रवीण की फिफ्टी से जीती स्टेट टीम
जयपुर | प्रवीणमाथुर (68) के अर्धशतक की मदद से जयपुर स्टेट टीम ने भास्कर प्रीमियर लीग इंटर यूनिट क्रिकेट टूर्नामेंट में जयपुर यूनिट को 5 विकेट से हरा दिया। जयपुर यूनिट की टीम ने पहले खेलते 137 रन बनाए। उसके लिए विशाल श्रीवास्तव ने 28*, नौशाद कुरैशी ने 26 और लव शर्मा ने 23 रन बनाए। जयपुर स्टेट टीम की ओर से मनीष और सुरेंद्र जांगिड़ ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में जयपुर स्टेट टीम ने 5/138 रन बना मैच जीत लिया। प्रवीण माथुर के अलावा पवन बागड़ा ने 26 आैर सुरेंद्र जांगिड़ ने 16 रन की पारी खेली। जयपुर यूनिट के विनोद ने दो विकेट लिए। एक अन्य मुकाबले में अलवर ने माय एफएम को 65 रन से पराजित किया।