बाबूलाल और लोकेश को खिताब
जयपुर | जिलास्तरीयकुश्ती प्रतियोगिता में बाबूलाल और लोकेश गुर्जर ने क्रमश: 50 किग्रा और 55 किग्रा भार वर्ग में खिताब जीते। पुरुष वर्ग के अन्य वर्गों में राहुल चौधरी (60 किग्रा), बालमुकुंद (66 किग्रा), सचिन चंदेला (74 किग्रा), संदीप कुमार (84 किग्रा), अश्विन प्रताप गुर्जर (96 किग्रा) तथा दुष्यंत (+96 किग्रा) चैंपियन बने। महिला वर्ग में बरखा जैन (44 किग्रा), राजकुमार राव (48 किग्रा), ज्योति पांडे (51 किग्रा), नेहा सेन (55 किग्रा), दर्शना (59 किग्रा), संजू राणा (63 किग्रा), सुमन शर्मा (67 किग्रा) और यामिनी (72) किग्रा ने खिताब जीते।