अम्पायरिंग की लिखित परीक्षा कल
जयपुर | जयपुरजिला क्रिकेट संघ (जेडीसीए) की अम्पायरिंग स्कोरिंग की लिखित परीक्षा 15 फरवरी को दोपहर तीन बजे केएल सैनी स्टेडियम, मानसरोवर पर होगी। जेडीसीए द्वारा स्कोरिंग अम्पायरिंग की ट्रेनिंग क्लासें 11 12 फरवरी 2016 को सम्पन्न हुई थी। स्कोरिंग की कोचिंग तपेश कौशिक प्रभाकर श्रीवास्तव ने तथा अम्पायरिंग की कोचिंग श्रीवास मंडल प्रभाकर चौधरी ने ली थी।