मुनाफावसूली से सोना 300 रुपए टूटा,चांदी भी नरम
जयपुर| विदेशीबाजारों में ऊंचे भावों पर मुनाफावसूली के असर से शनिवार को घरेलू स्तर पर सोना और चांदी टूट गए। सोना स्टैंडर्ड 300 रुपए और जेवराती 200 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया वहीं चांदी में भी 200 रुपए की गिरावट रही।
सोने के 21 माह के उच्च स्तर पर जाने के बाद गिरावट का यह दौर शुरू हुआ है। एक दिन पू्र्व वायदा बाजार में भी सोना घट गया था। चांदी में औद्योगिक इकाइयाें की मांग घटने और सोने में ज्वैलर्स की लिवाली कमजोर रहने का भी असर रहा।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को 1.8 डॉलर कमजोर होकर 1237.60 डॉलर प्रति औंस पर गया था। अमेरिकी सोना वायदा की गिरावट बड़ी रही। यह 9.3 डॉलर गिरकर 1238.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया था।
विश्लेषकों के अनुसार, प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में तेजी आने से सोने की कीमतें गिरी हैं। अमरीका में खुदरा बिक्री के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आने से डॉलर को मजबूती मिली।
जयपुरसर्राफा बाजार भाव: चांदी(999) 38,000, चांदी रिफाइनरी 37,500 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 70,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 29,350 रुपए, सोना जेवराती 28,000 रुपए तथा वापसी 27,400 रुपए प्रति 10 ग्राम।