अब भी जनता के छोटे-छोटे काम करने के होंगे प्रयास : वसुंधरा
मुख्यमंत्रीवसुंधराराजे ने कहा कि खराब वित्तीय स्थिति के बावजूद जनता के छोटे-छोटे काम करने का प्रयास किया है। इस बार भी जनता के अनुरूप काम करने की कोशिश में राज्य बजट सभी की राय से तैयार होगा। इसी मकसद से सुझाव लेने संभाग में दौरे किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री मेवाड़ के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से सुझाव लेने शनिवार को उदयपुर पहुंची थी। यहां शोभागपुरा स्थित एक होटल में उन्होंने बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और चित्तौड़ जिले के जनप्रतिनिधियों से लिखित में सुझाव लिए। उस दौरान वसुंधरा ने कहा कि बजट पूरे प्रदेश का होता है। यहां आने वाले कुछ सुझाव इस बजट में और कुछ अगले बजट में लिए शामिल किए जाएंगे। मुख्यमंत्री रविवार को उदयपुर और राजसमंद के जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर सुझाव लेंगी।
किसेक्या कहा
अिधकारी जनता की रिपोर्ट तैयार करें
अफसरोंको निर्देश दिए कि अपने-अपने जिलों में बुनियादी सेवाओं, क्षेत्र की स्थिति और जरूरतों के बारे में मैपिंग करें। यह कार्य 6 माह में पूरा करें। नगरीय निकायों शहरी विकास के लिए आत्मनिर्भरता के साथ निकायों को समृद्ध बनाएं।
सलाह: छोटे-छोटे काम के लिए जयपुर नहीं आएं
जनतासे जुड़े कलेक्टर लेवल के नीचे के काम के लिए बेवजह जयपुर भटकना नहीं पड़े। सभी का समाधान जयपुर में नहीं है। छोटे-छोटे काम स्थानीय स्तर पर कराने पर हमारा पूरा ध्यान है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम इसी मकसद से शुरू किया है।
छोटे-छोटे काम पहले हाथ में
जनप्रतिनिधियोंसे कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में छोटे-छोटे और कम लागत वाले ऐसे काम हाथ में ले जिन्हें साल भर में बेहतर ढंग से पूरा किया जा सके। परंपरागत जलस्रोतों के संरक्षण के लिए जल स्वावलंबन अभियान सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें सभी सक्रिय भूमिका निभाए। यह अभियान जनता का अभियान बने।