संयुक्त निदेशक, सीएमएचओ का राज्य स्तरीय सम्मेलन कल
जयपुर. प्रदेशमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं माॅनीटरिंग प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि एवं प्रबंधन संस्थान के सभागार में सोमवार को सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें सातों संभागों के संयुक्त निदेशक, जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा 249 ब्लाॅकों के ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामिल होंगे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ होंगे। इस मौके पर वे चिकित्सा विभाग द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी आधारित मोबाइल एप, कुपोषण वाॅच सॉफ्टवेयर एवं मातृ मृत्यु की रिपोर्ट पर देय 200 रुपये के मोबाइल रिचार्ज स्कीम का शुभारंभ करेंगे।
मिशन निदेशक (नेशनल हैल्थ मिशन) नवीन जैन ने बताया कि राज्य के समस्त मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की ग्राम स्तर तक सुदृ़ढ़ीकरण के एक्शन प्लान पर चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में अधिकारियों को नए लांच किये जा रहे आईटी आधारित सॉफ्टवेयर के प्रचालन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जैन ने बताया कि मातृ-मृत्यु की सही सूचना ‘‘104‘‘ पर देने वाले व्यक्ति के मोबाइल को ईनामी 200 रुपये की राशि का रिचार्ज चिकित्सा विभाग आॅटोमेटिक हो जाएगा।