पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे के 81% कर्मचारी हड़ताल के समर्थन में

रेलवे के 81% कर्मचारी हड़ताल के समर्थन में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर . रेलवेमें विभिन्न मांगों को लेकर अप्रैल में होने वाली हड़ताल के समर्थन और विरोध में उत्तर पश्चिम रेलवे एंप्लाइज यूनियनों की ओर से दो दिन पहले चुनाव कराए गए। इसमें जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर मंडल में चुनाव हुए। चुनाव परिणाम शनिवार को जारी हुए। इसमें अधिकतर कर्मचारियों ने हड़ताल के समर्थन में मतदान किया। जयपुर मंडल के संयुक्त मंडल मंत्री मुकेश चतुर्वेदी ने बताया कि जयपुर मंडल में 11 एवं 12 फरवरी को चुनाव हुए थे। इसमें 6233 कर्मचारियों ने मतदान किया। इनमें से 6,159 कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में और 74 कर्मचारियों ने विपक्ष में मतदान किया। जबकि उत्तर पश्चिम रेलवे में 81% हड़ताल के पक्ष में रहे। परिणाम आने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने 11 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। इससे पहले 11 मार्च को महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे को हड़ताल के संबंध में ज्ञापन दिया जाएगा।



सातवें वेतन आयोग को लागू करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, न्यू पेंशन स्कीम का विरोध करने को लेकर मतदान कराया गया था।

खबरें और भी हैं...