पेज एक का शेष...
इसमेंसे 30 से 35 फीसदी यानी 80 से 95 लाख पेटियों को पेड़ों से तोड़ने के बाद सीधा कोल्ड स्टोरेज में पहुंचा दिया गया। हिमाचल फल फूल उत्पादक संघ के प्रधान हरीश चौहान का खुद का सेब भी हिमाचल से बाहर के कोल्ड स्टोरेज में रखा गया है। हरीश चौहान कहते हैं कि सेबों के कुल उत्पादन में से हाई क्वालिटी का सेब तो कोल्ड स्टोरेज में रखा गया है। लेकिन ये सेब ज्यादा उत्पादन करने वाले बड़े बागवानों का है। हिमाचल में सेबों का उत्पादन करने वाली बेल्ट में सरकार की नाकामी से बड़े प्लेयर्स बड़ा मुनाफा कमा रहे हैं।
रास्तेमें खत्म...
10साल से जोधपुर से हर सप्ताह चलने वाली गाड़ी नॉन स्टॉप मुनाबाव पहुंचाती है। बीच में कहीं नहीं रुकती। उधर, पाकिस्तान में चलने वाली थार एक्सप्रेस ट्रेन बीच में दो स्टेशन पर रुकती है। इस दौरान कोई भी ट्रेन में चढ़ता-उतरता रहता है।
पटवारीपरीक्षा : फर्जी...
वहभीलवाड़ा के अवधेश की जगह परीक्षा देने पहंचा था। जयपुर के विद्याधर नगर में मयूर पब्लिक स्कूल में परीक्षा देते फर्जी परीक्षार्थी डीपी कुमार निवासी बिहार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने परीक्षा देने के लिए मूल अभ्यर्थी आशाराम से 20 हजार रुपए लिए थे। वह परीक्षा देने फ्लाइट से जयपुर आया था। आशाराम और उसके साथी महेंद्र मीणा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। हिंडौन में फर्जी परीक्षार्थी मुस्तफा निवासी हरियाणा उसके एक साथी को पकड़ा गया। आरोपियों ने मूल परीक्षार्थी अनिल कुमार से दो लाख में सौदा किया था। सवाईमाधोपुर में ब्राइटसन स्कूल से फर्जी परीक्षार्थी उत्तम कुमार निवासी बिहार को पकड़ा गया। वह मूल अभ्यर्थी गणेश की जगह परीक्षा दे रहा था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भरतपुर में तीन अलग-अलग गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार। पहली कार्रवाई कुम्हेर के गांव बावैन में हुई।
यहां कबूल जाट को तीन लाख रुपए में वाट्सअप पर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा देने के आरोप में पकड़ा। वहीं कुम्हेर के रतन सिंह महिला कॉलेज में फर्जी परीक्षार्थी बिहार निवासी प्रिंस को पकड़ा। इसके अलावा भरतपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक परीक्षार्थी हेमराज मीणा को पुलिस ने पकड़ा। हेमराज के मोबाइल में वाट्सअप पर प्रश्न पत्र आंसर की मिली है। इसकी जांच की जा रही है।