पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेरे स्कैन हस्ताक्षरों का इस्तेमाल करके बनाई फर्जी रिपोर्ट, जांच हो : बीरू सिंह

मेरे स्कैन हस्ताक्षरों का इस्तेमाल करके बनाई फर्जी रिपोर्ट, जांच हो : बीरू सिंह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांगानेरमंडल के प्रशिक्षण शिविर में पिछले साल 2 अक्टूबर को विधायक घनश्याम तिवाड़ी से हुई धक्का-मुक्की की घटना को चार माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भाजपा में जांच रिपोर्ट को लेकर अचानक उपजा विवाद और बढ़ गया है। घटना की जांच कर रही कमेटी के सदस्य मदनलाल सैनी और संजय जैन अभी तक प्रदेश अध्यक्ष को रिपोर्ट नहीं सौंपने की बात पहले ही कह चुके हैं, वहीं पूर्व विधायक और प्रशिक्षण अभियान के सह प्रभारी बीरू सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को चर्चा में आई रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए खुद के हस्ताक्षरों के गलत इस्तेमाल की बात कही है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को स्पष्टीकरण देते हुए लिखा है कि मेरे स्केन हस्ताक्षर या तो प्रदेश कार्यालय के कंप्यूटर में या शहर भाजपा कार्यालय में हैं। दोनों जगह यह रिपोर्ट नहीं बनी है। इसके अलावा सांगानेर विधानसभा क्षेत्र का मैं दो बार नगर निगम प्रत्याशी पैनल संयोजक रहा हूं। पैनल संबंधित रिपोर्टों पर मेरे हस्ताक्षर हैं। जिसकी प्रति विधायक घनश्याम तिवाड़ी को भी सौंपी गई थी। बीरूसिंह का आरोप है कि हो सकता है कि मेरे लैटरपेड को स्केन करके उस पर किसी ने मेरे हस्ताक्षर स्कैन करके फर्जी रिपोर्ट वी.सतीश को भेज दी हो। उन्होंने कहा कि घटना 2 अक्टूबर की है और रिपोर्ट पर 4 अक्टूबर की तारीख अंकित है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि किसी ने मेरे हस्ताक्षर को स्केन कर फर्जी रिपोर्ट तैयार कर ली क्योंकि मैं तो इस मामले की जांच समिति का सदस्य ही नहीं हूं। बीरूसिंह ने परनामी से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई जाए।

सफाई समिति चेयरमैनों की जांच भी दो महीने से लटकी

भाजपामें जांच कमेटी बनाकर मामलों को लटकाने का चलन चल रहा है। नगर निगम की तीन सफाई समिति चेयरमैन का 17 दिसंबर को वायरल हुए ऑडियो के मामले का भी अभी तक निचोड़ सामने नहीं आया है। पार्टी ने आनन फानन में उनसे इस्तीफा लेकर जांच के निर्देश दिए थे। इस मामले की जांच मेयर निर्मल नाहटा और शहर अध्यक्ष संजय जैन को करनी थी। लेकिन दो माह से अधिक का समय बीत जाने पर इस मामले की जांच भी अभी लटकी हुई है।

रिपोर्ट नहीं मिली : परनामी

भाजपाप्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का कहना है कि मुझे अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। बीरू सिंह राठौड़ जांच समिति के सदस्य भी नहीं है।

सैनीऔर राठौड़ ने बताया था-हम दे चुके रिपोर्ट : तिवाड़ी

विधायकघनश्याम तिवाड़ी का कहना है कि घटना के कुछ दिन बाद ही मदनलाल सैनी और पार्षद ओम सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप देने की बात मुझसे कही थी। बीरूसिंह राठौड़ ने भी बताया था कि वी.सतीश और अविनाशराय खन्ना को उन्होंने रिपोर्ट भेज दी। ये सभी लोग निष्ठावान कार्यकर्ता हैं लेकिन हो सकता है, अब किसी दबाव में हो। मैं तो उस घटना को पहले ही भूल चुका हूं।

खबरें और भी हैं...