मैं बिरजू महाराज से डांस सीखना चाहती थी: डोना
ओडिसी : डोना गांगुली
सिटी रिपोर्टर } ओडिसीडांसर डोना गांगुली शुक्रवार को जयपुर में थीं। इस मौके पर उन्होंने सिटी रिपोर्टर से खास बातचीत में अपने अनुभव साझा किए। गौरतलब है कि डोना गांगुली क्रिकेटर सौरव गांगुली की प|ी हैं। वे अपनी ओडिसी नृत्य शैली के लिए खास तौर पर जानी जाती हैं।
डोना ने कहा, डांस मेरे लिए एक पैशन और प्यार है। तीन साल की उम्र से डांस कर रही डोना ने कहा, ‘मैं पंडित बिरजू महाराज से कथक सीखने की इच्छा रखती थी। पर कहते हैं जो आपको करना होता है वो आपके भाग्य में ही लिखा होता है। बिरजू महाराज से कथक सीख पाना संभव नहीं हो पाया। जब मैं उनके पास गई तक वहां गुरु केलुचरण महापात्रा ओडिसी की वर्कशॉप करा रहे थे। मैंने उनकी वर्कशॉप को ज्वॉइन कर लिया। उसके बाद उन्होंने जहां कहीं भी ओडिसी डांस की वर्कशॉप की मैंने सभी वर्कशॉप्स में डांस सीखा। इस तरह ओडिसी के प्रति पैशन बढ़ता चला गया।’ ओडिसी शैली नाट्य शास्त्र से ली हुई है। भरत मुनि द्वारा छठी शताब्दी में इसे लिखा गया था। नाट्य शास्त्र में इनके नियम-कायदे लिखे हुए हैं कि किस तरह के हाव-भाव होने चाहिए या पैरों का सही तालमेल कैसे हो? नाट्य शास्त्र में अन्य नृत्य शैली भरतनाट्यम, कथक, कुचीपुड़ी सभी के बारे में विस्तार से बताया गया है।
सौरवका पहला प्यार था फुटबॉल : बहुतकम लोग जानते हैं कि क्रिकेटर सौरव गांगुली का पहला प्यार फुटबॉल था। डोना से अपने खेल के बारे में बताया कि, ‘जब सौरव मैच खेला करते थे तो मैं मैच का रोमांच महसूस करती थी।