पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरियाणा : आरक्षण को लेकर जाट फिर पटरी पर, हिसार जयपुर रेलमार्ग ठप

हरियाणा : आरक्षण को लेकर जाट फिर पटरी पर, हिसार-जयपुर रेलमार्ग ठप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हरियाणामें आरक्षण की मांग को लेकर चार साल बाद जाटों का एक खेमा फिर पटरी पर गया है। शुक्रवार को उन्होंने मय्यड़ में रेल ट्रैक पर पड़ाव डाल दिया। शाम करीब साढ़े तीन बजे के बाद से हिसार-दिल्ली और हिसार-रेवाड़ी रेलमार्ग ठप हो गया है। पैसेंजर, एक्सप्रेस मिलाकर कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। कई को रूट बदलकर गुजारा गया। करीब 300 लोग धरनास्थल पर बैठे हुए हैं। हालांकि देर रात तक शासन-प्रशासन की ओर कोई पहल नहीं की गई। जाटों ने इससे पहले 19 फरवरी, 2012 को मय्यड़ के पास रेलवे ट्रैक रोका था।



उस आंदोलन के एक साल बाद जाटों को पहले राज्य में फिर केंद्र में आरक्षण मिल गया था, लेकिन मार्च, 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था।

खबरें और भी हैं...