जयपुर में खेलेंगी देश की सबसे लंबी बास्केटबाॅल प्लेयर
सिटी रिपोर्टर } राष्ट्रीयस्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे बास्केटबॉल प्लेयर्स जल्द ही एमएनआईटी टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे। इंडियन टीम में झारखंड की 6 फुट 9 इंच की पूनम चतुर्वेदी भी टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी। ‘18वां ऑल इंडिया आडवाणी मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट’ 2 से 6 मार्च तक होगा। इसमें 8 मैन और 6 विमन टीमें भाग लेंगी। इस दौरान फुल डे मैच होंगे। टूर्नामेंट एमएनआईटी एलुमिनाई एसोसिएशन स्टूडेंट्स की ओर से आयोजित होगा। ये मैच पूर्व प्रिंसिपल प्रो. आडवाणी की याद में किया जाता रहा है। मैच का आयोजन 1975 से किया जा रहा है। देश के लिए अलग-अलग टीम से खेलने वाले प्लेयर्स एमएनआईटी टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे। वहीं गर्ल्स में एस.आर. अमिता, प्रिया दर्शनी, अपूर्वा, स्पेसी लिक्सन, इंडियन टीम की सबसे लंबी प्लेयर 6 फुट 9 इंच की पूनम चतुर्वेदी जैसे नामी खिलाड़ी शामिल होंगी। मुरली कृष्णा, विशेष भृगुवंशी, अनुप एम, रियाजुद्दीन, प्रदीप राय, अरविंद , प्रसन्ना प्रथम जैसे खिलाड़ी बॉयज टीम में होंगे।
ऑल इंडिया आडवाणी मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2-6 मार्च को एमएनआईटी ग्राउंड पर होगा