आज कांग्रेस की किसान मजदूर पंचायत
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष बनने के बाद खाचरियावास के नेतृत्व में पहला शक्ति प्रदर्शन
जयपुर।ट्रैक्टरकिसान मजदूरों की कलेक्ट्री पर पंचायत के बहाने जयपुर शहर के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास रविवार को शक्ति प्रदर्शन करेंगे। खाचरियावास के लिए भी इस कार्यक्रम में भीड़ एकत्रित करना प्रतिष्ठा का सवाल रहेगा। क्योंकि, उनकी नियुक्ति के तीसरे ही दिन यह पंचायत आयोजित की जा रही है। हालांकि, इसकी तैयारी वे पिछले कुछ दिनों से कर भी रहे थे। किसान मजदूर पंचायत का आयोजन रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कलेक्ट्रेट पर आयोजित की जाएगी। इसमें जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। खाचरियावास का आरोप है कि पिछले तीन महीने से लगातार पूरे प्रदेश में ट्रेक्टरों को सड़क पर चलने नहीं दिया जा रहा है। राज्य सरकार के इशारे पर खनन माफियाओं बजरी ठेकेदारों से सांठगांठ करके परिवहन विभाग एवं पुलिस के लोग ट्रेक्टरों को जब्त कर रहे हैं। इससे प्रदेश में चलने वाले 7 लाख ट्रेक्टरों से जुड़े 25 लाख परिवारों के एक करोड़ लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।
जनताको कम परेशानी हो, इसलिए संडे चुना
खाचरियावासने कहा है कि आम दिनों में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने से जनता को ट्रैफिक सहित अन्य समस्याएं होती है। इसलिए, प्रदर्शन के लिए संडे चुना। ताकि कम से कम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सके। जिम्मेदार विपक्ष के नाते सरकार को जगाना भी जरुरी है।