कर्मचारी संघ का चुनाव 27 को
जयपुर. राजस्थानराज्य कर्मचारी संघ की प्रांतीय बैठक में 27 फरवरी को केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव होगा। इसके लिए जल भवन में मंत्रालयिक कर्मचारियों का खुला अधिवेशन आयोजित होगा। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष, प्रांतीय ट्रिब्यूनल चेयरमेन सभाध्यक्ष के पदों पर निर्वाचन होगा। कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री देवेंद्र सिंह नरुका ने बताया कि अधिवेशन में मंत्रालयिक कर्मचारियों की वेतन विसंगति, प्रमोशन सहित अन्य मांगों पर भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया जाएगा।