- Hindi News
- National
- चयनित गांव गोद लेने वाले उद्योगपतियों की लगेगी नाम पट्टिका, मिलेगी टैक्स में छूट
चयनित गांव गोद लेने वाले उद्योगपतियों की लगेगी नाम पट्टिका, मिलेगी टैक्स में छूट
जयपुर | मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन योजना में चयनित गांव को गोद लेने वाले उद्योगपति के नाम की पट्टिका लगाई जाएगी। इसके साथ ही योजना में खर्च होने वाली राशि पर इनकम टैक्स में छूट भी दी जाएगी। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने मीटिंग में उद्योगपतियों को यह आश्वासन दिया। जिला में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत पहले चरण में 74 ग्राम पंचायत के 209 गांवों में जल संरक्षण के कार्य करवाए जाएंगे। कलेक्टर ने सोमवार को औद्योगिक संघों औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेकर उद्योगपतियों को सहयोग करने की राय दी। कलेक्टर ने कहा कि जिस गांव में उद्योगपतियों की ओर से जल संरक्षण कार्यों में सहयोग किया जाएगा, उनके नाम की पट्टिका लगाई जाएगी तथा इनकम टैक्स में भी छूट मिलेगी।
--- कलेक्टर ने उद्योगपतियों से अपनी इच्छानुसार एक गांव गोद लेकर वहां पर निर्माण सामग्री, मशीनरी आर्थिक सहयोग करने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान