पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हंगामे के बाद सीएम ने दिए 197 शिक्षकों की नियुक्ति के निर्देश

हंगामे के बाद सीएम ने दिए 197 शिक्षकों की नियुक्ति के निर्देश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उर्दूव्याख्याताओं के लिए लंबे समय से अटकी भर्तियों पर शीघ्र नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को सीएमओ परिसर पहुंचे युवक युवतियों ने हंगामा कर दिया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलने की कोशिश में तीन-चार युवतियां उनकी कार की तरफ दौड़ पड़ी। राजे उस वक्त कैबिनेट की बैठक खत्म कर दिल्ली के लिए रवाना हो रही थीं। सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को तुरंत संभालते हुए एक युवती को सीएम की कार के ठीक आगे से पकड़ा। इसके बाद वहां हंगामा मच गया। युवतियां एवं युवक वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से उलझते रहे। लेकिन सीएम उनसे मिले बिना ही रवाना हो गई।

हालांकि घटना के बाद सरकार की ओर से बयान जारी किया गया है कि उर्दू भाषा के 197 स्कूल व्याख्याताओं को सीधी भर्ती के बाद शीघ्र ही नियुक्ति दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। उर्दू शिक्षकों का पदस्थापन जिलों में उपलब्ध रिक्त स्थानों का राज्य के कुल रिक्त स्थानों से अनुपात निकाल कर जिलेवार समानुपातिक आधार पर किया जाएगा।

ऐसे चला घटनाक्रम

सीएमओमें कैबिनेट बैठक चल रही थी। सीएमओ के सामने मंत्रालय भवन के परिसर में उर्दू एवं होम साइंस के लिए आरपीएससी से चयनित युवक-युवतियां वहां पहले से मौजूद थे। इन लोगों ने पहले बैठक से निकले स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ मंत्री युनूस खान को अपनी बात बताई। इसके बाद वे सीएम का इंतजार करते रहे। कुछ ही देर बाद जैसे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कार में बैठने के लिए सीएमओ से निकली तो युवतियां मिलने की कोशिश में सुरक्षाकर्मियों से जद्दोजहद करने लग गई। मामला तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच तीन चार युवतियां सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर निकल गई। एक युवती तो सीएम की कार तक पहुंच गई। हालांकि इस बीच सुरक्षाकर्मी ने युवती को रोक भी लिया, इससे वह कार के आगे नहीं पहुंच पाई। सीएम ने युवतियों की ओर हाथ से इशारा भी किया। इस बीच सीएमओ से अधिकारी वहां पहुंचे और कहा कि सीएम से वे जो भी बात करना चाहते हैं वह लिख कर दें देवे। ऐसा सीएम ने उन्हें निर्देश भिजवाया है। युवतियां एवं युवकों ने इसके बाद एक लिखित प्रतिवेदन अफसरों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...