पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न्यायिक कर्मचारी आज निकालेंगे जुलूस, कलेक्ट्रेट सर्किल पर करेंगे प्रदर्शन

न्यायिक कर्मचारी आज निकालेंगे जुलूस, कलेक्ट्रेट सर्किल पर करेंगे प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | राज्यसरकार द्वारा न्यायिक कर्मचारियों के वेतन भत्तों के लिए सेठी कमीशन की अनुशंसा को लागू नहीं करने के विरोध में राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को न्यायिक कर्मी सेशन कोर्ट परिसर से शहीद स्मारक तक जुलूस निकालेंगे। संघ के प्रांतीय महामंत्री बद्रीप्रसाद चौधरी ने बताया कि कर्मचारी सुबह सेशन कोर्ट परिसर में एकत्रित होकर गवर्नमेंट होस्टल पर शहीद स्मारक पर पहुंचेंगे। वहां से कर्मचारी वापस कलेक्ट्रेट सर्किल पर पहुंचकर वहां पर अपनी मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन करेंगे।



प्रांतीय महामंत्री चौधरी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा न्यायिक कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय दिया था और सेठी कमीशन ने उनके वेतन भत्तों के संबंध में अनुशंसा की थी।



लेकिन राज्य सरकार इन आदेशों का पालन नहीं कर रही जिस कारण से न्यायिक कर्मियों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...