राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कार्यशाला आयोजित
जयपुर | राष्ट्रीयबाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम की ओर से गोपालबाड़ी स्थित एक होटल में आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खंड कार्यक्रम प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए। सीएमएचओ जयपुर प्रथम डा. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि आरबीएसके के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चिकित्सा के साथ शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। मोबाइल हैल्थ टीमों ने जयपुर प्रथम के अधीनस्थ क्षेत्रों में 1159 आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर 0 से 6 साल तक के 18 हजार 719 एवं स्कूलों के 28 हजार 506 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की।