पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध कट करने पर एनएचएआई दर्ज कराएगा एफआईआर

राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध कट करने पर एनएचएआई दर्ज कराएगा एफआईआर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | प्रदेशमें बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने मेडियन को अवैध रूप से तोड़कर रास्ता निकालने वालों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एफआईआर दर्ज कराने का काम एनएचएआई करेगा। यह निर्णय मंगलवार को परिवहन मुख्यालय में आयोजित सड़क सुरक्षा बैठक में लिया गया है। बैठक परिवहन विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं आयुक्त पवन कुमार गोयल की अध्यक्षता में हुई।



इसमें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय एवं राज्य के विभिन्न सम्बन्धित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में राज्यभर में राष्ट्रीय राज मार्गो पर लेन ड्राइविंग लागू करने, उपयुक्त स्थानों एवं टोल नाकों पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाने का निर्णय लिया गया।





अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात प्रदीप व्यास ने राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य सड़कों पर दुर्घटना संभाव्य क्षेत्र (ब्लैक स्पॉट) की पहचान एवं उनके सुधार के लिए सम्बन्धित विभागों के संयुक्त तकनीकी दल द्वारा राज्यभर में इन सड़कों की जांच करने का सुझाव दिया।

खबरें और भी हैं...