रोडवेज ने 13 मृतकों के आश्रितों को नियुक्ति दी
जयपुर | रोडवेजप्रशासन ने एक आदेश जारी करके 11 डिपो में 13 मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी है। इसमें सीकर, अजयमेरू, बीकानेर, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, झूंझुनू, डूंगरपुर, टोंक प्रतापगढ़, तिजारा डिपो शामिल हैं। प्रशासन 2014 में 207 और 2015 में 92 मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति दे चुका हैं।