पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूडीएच मंत्री पर कांग्रेस का हमला, पूछा एसीबी जांच से 24 घंटे में ही पलटे क्यों ?

यूडीएच मंत्री पर कांग्रेस का हमला, पूछा- एसीबी जांच से 24 घंटे में ही पलटे क्यों ?

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | जेडीएमें भ्रष्टाचार की जांच एसीबी से करवाए जाने की घोषणा से 24 घंटे बाद ही पलटे यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत कांग्रेस के निशाने पर गए हैं। कांग्रेस ने केवल राजपाल के बयान बदलने पर सवाल उठाए बल्कि, आरोप लगाया कि वे खुद ही अब भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि मामले की जांच एसीबी से ही करवाई जानी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्वायत्त शासन मंत्री की ओर से पृथ्वीराज नगर में जेडीए भूमाफियाओं की मिलीभगत की जांच पहले एसीबी से कराने की बात कही गई, लेकिन अगले दिन वे अपनी बात से पलट गए और मामले की जांच एसीएस से करवाने की बात कहकर अपनी गंभीरता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।



यही नहीं स्वायत्त शासन मंत्री खुद भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के रास्ते खोज रहे हैं। वैसे भी यदि मंत्री को लगता है कि उनके अधीन काम करने वाली संस्था में भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है तो यह उनकी नाकामी का परिचायक है।

गहलोत बोले : मंत्री को आगे बढ़ना चाहिए

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पृथ्वीराज नगर में जेडीए की ओर से गई गड़बडिय़ों की जांच एसीबी से कराने के बयान का स्वागत करते हुए कहा है कि इस मामले में बिना कोई देरी किए मंत्री को आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सेक्टर रोड़ और रोड़ अलाइनमेंट के नाम पर जेडीए में भयंकर भ्रष्टाचार व्याप्त है। उच्च न्यायालय के निर्देशों तक की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज नगर में खाली पड़ी भूमि पर सुविधा क्षेत्र के लिए नियमानुसार 40 प्रतिशत जमीन छोड़ी जा नही चाहिए मगर इसकी बजाय जानबूझकर मिलीभगत के जरिये सुविधा क्षेत्र हेतु कम जमीन छोड़कर तथा अधीनस्थ अधिकारियों की राय को दरकिनार करते हुए कॉलोनियों का नियमन किया गया है।

खबरें और भी हैं...