प्रो. शर्मा को मिलेगा ‘सरदार रत्न राष्ट्रीय अवॉर्ड-2015’
जयपुर| जयपुरनिवासी एवं यूनाइटेड नेशंस की आईएलओ एजेंसी के इंटरनेशनल कंसल्टेंट /सलाहकार ( इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी), प्रोफेसर डी. पी. शर्मा को वर्ष 2015 के सरदार र| राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार उन्हें दिल्ली में फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित एक समारोह में दिया जाएगा। सरदार र| राष्ट्रीय अवार्ड प्रति वर्ष ऐसे 2 अथवा 3 ख्यातिनाम भारतीयों को दिया जाता है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में असाधारण कार्य किए हों। देश के एकीकरण के सूत्रधार एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री की स्मृति में स्थापित सरदार पटेल इंटरनेशनल फाउंडेशन” द्वारा ये पुरस्कार प्रति वर्ष दो श्रेणियों (सरदार र| एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट) में दिए जाते हैं।
प्रोफेसर डी पी शर्मा को यह अवार्ड शारीरिक निशक्तता के बावजूद उनके द्वारा किए गए सामाजिक, पुनर्वास कार्य योजनाओं एवं इंटरनेशनल लेवल पर शिक्षा एवं सूचना तकनीकी क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा।