बाबा रामदेव का सात दिवसीय माघ मेला आज से
जयपुर | नाहरीका नाका स्थित रामदेव मंदिर में बुधवार से सात दिवसीय माघ मेला उत्साह उमंग के साथ मनाया जाएगा। 17 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन नयनाभिराम झांकियां सजाई जाएंगी। विशेष पूजा अर्चना भी होगी। महंत आकाश चंद्र नायक ने बताया कि बुधवार सुबह पांच बजे बाबा रामदेव का अभिषेक विशेष शृंगार झांकी सजाई जाएगी। बाबा को नवीन पोशाक धारण कराकर भोग आरती में अर्पित किए जाएंगे। पूरे दिन सत्संग होगा। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। रात 10 बजे शयन आरती की जाएगी।