ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर का स्थापना दिवस मनाया
जयपुर | माघशुक्ल प्रतिपदा को कूकस के सदाशिव ज्योतिर्लिंगेश्वर महादेव मंदिर का 13वां स्थापना दिवस मनाया गया। सुबह 10 बजे से फलौदी के विश्व विख्यात रुद्र पाठी पंडित ओम प्रकाश बोहरा सहित सात पंडितों की मंडली ने रुद्राभिषेक और रुद्र महायज्ञ कराया। इस मौके पर सदाशिव के फूल बंगले की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।