पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गार्गी पुरस्कार के लिए रजिस्ट्रेशन आज से

गार्गी पुरस्कार के लिए रजिस्ट्रेशन आज से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| शिक्षाविभाग की ओर से 12 फरवरी को गार्गी पुरस्कार और बालिका प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जाएगा। इसके लिए जयपुर शहर में 23 और जयपुर ग्रामीण में 13 वितरण केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 10 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। वर्ष 2015 की बोर्ड परीक्षा में 10वीं 12वीं में 75 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को पहली और वर्ष 2014 की परीक्षा के दूसरी किस्त का वितरण होगा। जयपुर में 8832 छात्राओं को ये पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की संयोजक मधु कालाणी ने बताया कि जयपुर शहर की छात्राओं की सुविधा की दृष्टि से यहां 23 वितरण केंद्र बनाए गए हैं। प्राप्तांक प्रतिशत के आधार पर अलग अलग केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। जयपुर में 10वीं कक्षा के 10 केंद्र, 12वीं के लिए 12 वितरण केंद्र और 2014 की दूसरी किस्त के लिए एक वितरण केंद्र बनाया गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए अंकतालिका की फोटो प्रति और 11वीं 12वीं में नियमित अध्ययन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

खबरें और भी हैं...