पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रींगस में बनेगा 8.7 किमी लंबा प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे पुल

रींगस में बनेगा 8.7 किमी लंबा प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे पुल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रीट : अगले हफ्ते तक आंसर-की, दो माह में आएगा रिजल्ट

जीएनएम के 11 हजार पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ

सीकर/अजमेर। माध्यमिकशिक्षा बोर्ड के पास सभी जिलों से रीट की ओएमआरशीट पहुंच चुकी है। बोर्ड अब आंसर-की की कवायद में जुट गया है। कोशिश है कि अगले सप्ताह तक रीट की आंसर-की जारी कर दी जाएगी। आंसर-की के बाद बोर्ड अभ्यर्थियों से सवालों को लेकर आपत्तियां भी मांगी जाएगी। इसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड सूत्रों ने बताया कि रीट की आंसर-की के लिए अभी विश्लेषण कराया जाएगा। इसके बाद आंसर-की जारी होगी। बोर्ड चाहता है कि आंसर-की में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं रहे। क्योंकि आरपीएससी की ज्यादातर परीक्षाओं की आंसर-की पर आपत्तियां आती रही है। इससे परीक्षाएं अटकती रही है। हाल ही में, आरएएस परीक्षा-2013 का मामला भी कोर्ट में चल रहा है। बोर्ड का कहना है कि आंसर-की जारी होने के बाद दो महीने में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड सूत्रों ने बताया कि बोर्ड रिजल्ट जल्द ही घोषित करेगा, क्योंकि इसके बाद बोर्ड के पास दसवीं और 12वीं क्लास बोर्ड परीक्षाओं का दबाव बढ़ जाएगा।

जयपुर। हाईकोर्टने सफाई कर्मियों के तीस हजार पदों पर छह माह में नियुक्ति को कहा है और डीएलबी के उस आदेश को अवैध बताया जिसमें पहले फेज में सामान्य एससी से 20 हजार, दूसरे फेज में 10 हजार पदों को अन्य एसटी/अोबीसी अन्य वर्ग से भरने की शर्त थी। अदालत ने सरकार पर प्रति याचिकाकर्ता दो हजार रुपए हर्जाना भी लगाया।

खबरें और भी हैं...