ईनाम जीतने वाले ने किया हॉकर का सम्मान
जयपुर | दैनिकभास्कर की योजना जीतो 10 करोड़ में जयपुर के नुजैम खान वैगनआर कार के भाग्यशाली विजेता बने। इस खुशी को साझा करते हुए नुजैम खान के पिता मोहम्मद आसिफ और दैनिक भास्कर टीम ने समाचार पत्र वितरक रवि शर्मा को माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही दैनिक भास्कर टीम को धन्यवाद दिया।