पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हेपेलोआईडेंटिकल बोनमेरो ट्रांसप्लांट सफल, दो साल की बच्ची हुई कैंसर मुक्त

हेपेलोआईडेंटिकल बोनमेरो ट्रांसप्लांट सफल, दो साल की बच्ची हुई कैंसर मुक्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीमणिपाल हॉस्पिटल में हेपेलोआईडेंटिकल बोनमेरो ट्रांसप्लांट किया गया है। दो वर्ष की बच्ची में किए गए इस ट्रांसप्लांट के बाद जयपुर पहला ऐसा शहर बन गया है जहां हाफ मैच डोनर से ट्रांसप्लांट किया गया। मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. सत्येन्द्र कटेवा ने बताया कि सीकर की दो साल की प्राची को ब्लड कैंसर था। कीमोथेरेपी से उसका इलाज संभव नहीं था और वह काफी गंभीर हालत में पहुंच चुकी थी। ऐसी स्थिति में केवल ट्रांसप्लांट ही किया जा सकता था। प्राची के इकलौता होने की वजह से 100 प्रतिशत भाई-बहन के बोनमेरो ट्रांसप्लांट की संभावना खत्म हो चुकी थी। ऐसे में डॉक्टर्स ने 50 प्रतिशत डोनर से यह ट्रांसप्लांट करने का निर्णय किया। हालांकि इसमें काफी रिस्क था लेकिन बच्ची को बचाने के लिए जरूरी था। छह महीने तक गहन निगरानी में रखा गया और अब प्राची में कैंसर पूरी तरह समाप्त हो चुका है।

खबरें और भी हैं...