पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निम्स में पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, हेपटोबिलिअरी, ट्रांसप्लांट एवं न्यूट्रिशन पर कॉन्फ

निम्स में पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, हेपटोबिलिअरी, ट्रांसप्लांट एवं न्यूट्रिशन पर कॉन्फ्रेंस आज से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| दिल्लीरोड पर स्तिथ निम्स विश्वविद्यालय में ‘पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, हेपटोबिलिअरी, ट्रांसप्लांट एवं न्यूट्रिशन के नए आयाम” विषय पर आधारित 4 दिवसीय कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन 11 फरवरी को माननीय आयुष मंत्री श्रीपद नायक द्वारा किया जाएगा। गुरुवार को भारत के पदम श्री डॉक्टर राम हर्ष सिंह जी “आधुनिक चिकित्सा में भारतीय औषधीय प्रणाली के एकीकरण” के विषय में चर्चा करेंगे। मेडिसिन के जरिये बेहतर इलाज के साथ ही बच्चों की मृत्युदर को रोकने, कुपोषण की वजह समाधान पर मंथन करने के लिए शहर में 6 महाद्वीपों और 100 से ज्यादा देशों के डॉक्टर मंथन करेंगे। कांफ्रेंस में शिशु रोगों का इलाज करने वाले सर्जन, मेडिसिन नुट्रॉनिस्ट बीमारियों के हर पहलुओं पर चर्चा करेंगे। वहीं दुनियाभर के प्रमुख अस्पताल कॉलेज लीवर, आंत पेट से संबंधित बीमारियों के जाने माने डॉक्टर शामिल होंगे। 4 दिवसीय संगोष्ठी में 50 से ज्यादा सेशन होंगे। पहली बार बच्चों की सर्जरी, मेडिसिन न्यूट्रिशनिस्ट से संबंधित दुनियाभर के डॉक्टर एकसाथ होंगे।

खबरें और भी हैं...