धूमधाम से प्राण-प्रतिष्ठा की
जयपुर | रूपविहार कालोनी, स्वेज फार्म, सोढ़ाला के रूपेश्वर महादेव मंदिर में श्रीराधा गोविन्द, श्रीरामदरबार एवं मां वैष्णोदेवी की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा बुधवार को हुई। इस मौके पर पंचकुंडीय यज्ञ हुआ। इस मौके पर संतों की प्रसादी एवं भंडारा हुआ। रूप विहार नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष राधामोहन गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने लाभ उठाया।