पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान इस साल भी

‘न्याय आपके द्वार’ अभियान इस साल भी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | राज्यसरकार न्याय आपके द्वार अभियान को इस साल भी जारी रखेगी। बुधवार को राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अभियान को इस साल भी चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि न्याय आपके द्वार अभियान से पिछले साल लाखों लोगों को राहत मिली है। इनमें नामान्तरकरण, राजस्व नकल, राजस्व अभिलेख में दुरूस्ती, खाता विभाजन, खातेदारी अधिकार, इजराय, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, रास्ते आदि से सम्बन्धित मामलों को समझाइश से सुलझाया गया था।



मुख्यमंत्री ने भू-दस्तावेजों के कम्प्यूटराइजेशन, डिजिटाइजेशन, आॅनलाइन जमाबंदी एवं खसरा मेप के डिजिटाइजेशन की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने राजस्व कार्यालयों के सुदृढ़ीकरण, माॅडर्न रिकाॅर्ड रूम्स की स्थापना एवं पोंग बांध विस्थापितों की समस्या के समाधान की दिशा में हुई प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में राजस्व राज्यमंत्राी अमराराम, मुख्य सचिव सीएस राजन, राजस्व मण्डल अध्यक्ष अशोक शेखर, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...