स्मार्ट सिटी की प्लानिंग कार्यशाला आज
जयपुर | नगरनिगम की ओर से जयपुर को स्मार्ट सिटी बनाए जाने की प्लानिंग चर्चा के लिए गुरुवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला सुबह 10 बजे होटल रामबाग पैलेस के एसएमएस कन्वेन्शन सेंटर हॉल में रखी गई है। इसमें नोटिंगघम सिटी की स्मार्ट डवलपमेंट टीम सदस्य शामिल होंगे। कार्यशाला में स्मार्ट पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन, ठोस कचरा प्रबंधन एवं हैरिटेज संरक्षण विषयों पर चर्चा और जयपुर शहर में इसकी वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जाएगी।