न्यायिक कर्मियों ने दी 15 से सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी
जयपुर | राज्यसरकार द्वारा न्यायिक कर्मचारियों के वेतन भत्तों के लिए शेट्टी कमीशन की सिफारिशों को लागू नहीं करने पर न्यायिक कर्मचारियों ने 15 फरवरी से प्रदेशभर में सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है। वहीं न्यायिक कर्मचारियों ने बुधवार को राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर सेशन कोर्ट परिसर से शहीद स्मारक तक जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट सर्किल पर धरना दिया।
संघ के प्रांतीय महामंत्री बद्रीप्रसाद ने बताया कि शाम को संघ के पदाधिकारियों ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को ज्ञापन देकर शेट्टी कमीशन की सिफारिशों सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार वेतन दिलवाने का आग्रह किया। आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहेगा।