राजेश पायलट को पुष्पांजलि
जयपुर| पूर्वकेंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता राजेश पायलट की 71वीं जयंती पर बुधवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने पायलट भवन में पायलट की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की स्थापना एवं दूर संचार क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए पायलट को याद किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा, जी.आर. खटाणा, सचिव प्रशांत शर्मा, राजेश चौधरी, जसवंत गुर्जर, आर.सी. चौधरी, सुशील आसोपा, कुलदीप राजावत, पुष्पेंद्र भारद्वाज, विक्रमसिंह गुर्जर, अब्दुल हफीज जयपुरी, अशोक शर्मा, विनय प्रताप सिंह भोपर एवं राहुल तंवर सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सेवादल के बनीपार्क मुख्यालय पर भी पायलट को पुष्पांजलि दी गई। पायलट हॉस्टल में भी कार्यक्रम हुआ। हरमाड़ा के राजकीय स्कूल में कांग्रेसी नेता बाबूलाल गोवल्या, विक्रम सिंह शेखावत सहित अन्य नेताओं ने पायलट को पुष्पांजलि दी।